थानाभवन क्षेत्र के भैसानी इस्लामपुर में हाईवे का निरीक्षण करते एडीएम संतोष कुमार सिंह
- फोटो : SHAMLI
शामली। एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार ने दिल्ली- देहरादून ग्रीन फील्ड इकनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे की जद में भैसानी इस्लामपुर गांव में अंडरपास, नाली आदि किसानों की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने दिल्ली -देहरादून इकनामिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे की निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इकनामिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे के निर्माण में तेजी लाई जाए। उन्होंने 150 मीटर सर्विसलेन बनाए जाने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को दोपहर बाद दूसरे दिन एडीएम वित्त, एवं राजस्व संतोष कुमार ने दिल्ली- देहरादून ग्रीन फील्ड इकनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे की जद में भैसानी इस्लामपुर गांव में अंडरपास, नाली आदि किसानों की समस्याओ की जानकारी ली। उन्होंने दिल्ली -देहरादून इकनामिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे की निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि इकनामिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे के निर्माण में तेजी लाई जाए। निर्माण मे गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाए।
निरीक्षण के दौरान किसानों ने कहा कि निर्माण एजेंसी की ओर से मुख्य मार्ग से अंडरपास की ऊंचाई कम की जा रही है, जिससे किसानों के आने जाने वाले वाहनों को परेशानी होगी। अंडरपास की ऊंचाई बढ़ाए जाने की मांग की। एडीएम ने 150 मीटर सर्विस लेन बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रशांत अवस्थी, एनएचआई के प्रोजेक्ट मेनेजर ललित पाल, निर्माण एजेंसी के अफसर एवं किसान मौजूद रहे।
थानाभवन क्षेत्र के भैसानी इस्लामपुर में हाईवे का निरीक्षण करते एडीएम संतोष कुमार सिंह- फोटो : SHAMLI