फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एडीजी ने शहर में किया पैदल गश्त, सुरक्षा का दिलाया भरोसा

विज्ञापन
शामली वीवी इंटर कॉलेज रोड पर पुलिस अधिकारियों के साथ गश्त करते एडीजी राजीव सभरवाल
विज्ञापन
- पुलिस लाइन में अधिकारियों की ली बैठक
विज्ञापन

- गणतंत्र दिवस पर विशेष सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ राजीव सभरवाल ने पुलिस अधिकारियों को गणतंत्र दिवस पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा संबंधी की गई तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद शहर में एडीजी ने पुलिस व पीएसी बल के साथ पैदल गश्त कर व्यापारियों व नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

एडीजी मेरठ राजीव सभरवाल सोमवार शाम को शामली पहुंचे। उन्होंने पुलिस लाइन सभागार में राजपत्रित अधिकारियों व जिले के सभी सीओ की बैठक लेकर गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर विशेष सतर्कता बरती जाए। असामाजिक तत्वों व खुराफातियों पर खास नजर रखें और ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। नागरिकों में सुरक्षा का माहौल बनाए रखे और अपराधियों को किसी भी दशा में बख्शा न जाए। इसके बाद एडीजी शहर कोतवाली पहुंचे। यहां से पुलिस व पीएसी बल के साथ शहर के हनुमान रोड, वीवी इंटर कॉलेज रोड और मुख्य बाजारों में पैदल गश्त किया। इस दौरान व्यापारियों और नागरिकों से बातचीत कर पुलिस की सक्रियता के बारे में जानकारी ली। इस दौरान व्यापारियों ने एडीजी का स्वागत किया। उन्होंने व्यापारियों और नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक सुधीर कुमार, एसपी अभिषेक, एएसपी ओपी सिंह, सीओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें