फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: एडी बेसिक ने संभाला बीएसए शामली का अतिरिक्त प्रभार

Thu, 09 Feb 2023 07:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
- रिश्वत प्रकरण में आरोपी बीएसए राहुल मिश्रा को शासन ने निदेशालय किया संबद्ध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शामली। शासन के निर्देश पर सहारनपुर के एडी बेसिक योगराज सिंह ने शामली पहुंचकर बेसिक शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है। एक लाख रुपये की रिश्वत प्रकरण में शासन ने बीएसए राहुल मिश्रा को हटाकर बेसिक शिक्षा निदेशालय से संबद्ध किया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले बीएसए शामली कार्यालय के लिपिक परिश्रम सैनी को भ्रष्टाचार निवारण संगठन थाना सहारनपुर की टीम ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। यह रिश्वत निलंबित चल ही सहायक अध्यापिका रीना देवी से उसे बहाल करने और मनपसंद स्कूल देने के लिए मांगी जा रही थी। इस मामले में आदर्श मंडी थाने पर सहारनपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक महेश दुबे की तरफ से लिपिक परिश्रम सैनी और षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में बीएसए राहुल मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शासन ने बुधवार को बीएसए राहुल मिश्रा को शामली से हटाकर उन्हें बेसिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ संबद्ध करने के आदेश जारी करते हुए एडी बेसिक सहारनपुर को बीएसए शामली का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था। बृहस्पतिवार को दोपहर में एडी बेसिक योगराज सिंह सहारनपुर से शामली बीएसए कार्यालय पहुंचे और बीएसए शामली का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से विभागीय कार्यों संबंधी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें