शामली। 19 अप्रैल को पहले चरण के लोकसभा चुनाव के लिए आगामी 17 व 18 अप्रैल को वाहनों का अधिग्रहण किया जाएगा। अधिग्रहीत वाहनों को पेश न करने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए एक हजार से अधिक वाहनों को अधिग्रहण का नोटिस भेजा है। 17 और 18 अप्रैल को सभी वाहनों को अधिग्रहण की कार्रवाई की जाएगी।