एसीएमओ ने क्लीनिक सील किया
कैराना। डिप्टी सीएमओ ने शामली बस स्टैंड के पास एक क्लीनिक पर छापा मारा। इस दौरान किसी दूसरे के नाम की डिग्री पर क्लीनिक चलाने पर डिप्टी सीएमओ ने क्लीनिक को सील कर दिया। दो दिन पहले तहसील समाधान दिवस में गांव झाड़खेड़ी निवासी लतीफ ने शिकायत की थी कि करीब आठ माह पहले उसे खांसी आने पर वह शामली बस स्टैंड के पास सागर क्लीनिक पर दवाई लेने गया था। वहीं पर मौजूद डाक्टर आबिद ने उनके कूल्हे पर इंजेक्शन लगा दिया, जिसके बाद से उसका पैर सुन होने लगा। मामले में संज्ञान लेते हुए बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएमओ डा अशोक हांडा ने अपनी टीम के साथ शामली बस स्टैंड के पास स्थित सागर क्लीनिक पर छापा मारा। इस दौरान वहां पर जावेद के नाम से डॉक्टरी की डिग्री मिली। डिप्टी सीएमओ ने क्लीनिक को सील कर दिया। डिप्टी सीएमओ डॉ अशोक हांडा ने बताया कि एक ग्रामीण की शिकायत पर कार्रवाई की गई है।