कैराना। एक माह पहले पथराव और फायरिंग करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपों को पुलिस ने गिरफ्तार करके चालान कर दिया।
29 अगस्त की रात मोहल्ला अंसारियान में शराब पीने से रोकने पर दो पक्षों में पथराव और फायरिंग हुई थी। वहीं घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। एसपी अभिषेक के मामले पर संज्ञान लेने के बाद हल्का दरोगा राकेश कुमार ने दोनों पक्षों के 13 नामजद और 10-15 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बाद में 5 आरोपियों को गिरफ्तार करके चालान कर दिया। सोमवार को पुलिस ने वांछित चल रहे आरोपी खुर्शीद निवासी मोहल्ला सलारियान को गिरफ्तार कर लिया।