फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व महिला प्रधान को गोली मारने वाले आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों से तमंचा व मस्कट की बरामद
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बाबरी। पुलिस ने पूर्व महिला प्रधान को गोली मारने के आरोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनसे तमंचा व मस्कट बरामद करने का दावा किया है।
क्षेत्र के गांव कांजरहेड़ी में बीती शुक्रवार देर शाम अनिल व सुनील पुत्रगण साहब सिंह की बच्चों के मामूली विवाद में पड़ोसियों से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दोनों भाई पूर्व महिला प्रधान सावित्री देवी के घर तमंचे व मस्कट लेकर पहुंचे। उन्होंने गालीगलौज कर फायरिंग कर दी। जिसमें पूर्व महिला प्रधान सुमित्रा गोली लगने से घायल हो गई थीं। उन्हें मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया था। घायल महिला के पति धीर सिंह ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कराया था। पुलिस ने रविवार को लोई नहर मार्ग पर कांजरहेड़ी मंदिर के समीप से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वे हथियार खेतों में छिपाने जा रहे थे। पुलिस ने उनसे तमंचा, मस्कट तथा दो कारतूस बरामद किए हैं। वहीं, बाबरी थानाध्यक्ष वीरेंद्र कसाना ने बताया कि दोनों आरोपी भाइयों को कोर्ट पेश कर जेल भिजवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें