फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुच्चाखेड़ी में महर्षि कश्यप के पोस्टर में आग लगाने का आरोप

विज्ञापन
कैराना के बुच्चाखेडी में धरने के बाद समझौते के लिए वार्ता करते सपा के पूर्व राज्य मंत्री सुधाकर क - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
बुच्चाखेड़ी में महर्षि कश्यप के पोस्टर में आग लगाने का आरोप
विज्ञापन

शामली, कैराना। गांव बुच्चाखेड़ी में रात के समय फिर से किसी असामाजिक तत्वों ने महर्षि कश्यप चौक के पोस्टर में आग लगा दी। बुधवार सुबह आक्रोशित ग्रामीण धरने पर बैठ गए। शाम को एसडीएम और सीओ के अलावा सपा के पूर्व राज्य मंत्री सुधाकर कश्यप ग्रामीणों के बीच पहुंचे। अधिकारियों के समझाने पर धरना समाप्त कर दिया गया।
मंगलवार की रात असामाजिक तत्वों ने महर्षि कश्यप चौक के बोर्ड पर चिपकाए गए फ्लेक्सी पोस्टर में आग लगा दी। बुधवार सुबह पोस्टर से जलने का पता चलने पर कश्यप समाज के लोग धरने पर बैठ गए। शाम को एसडीएम शिव प्रकाश यादव, सीओ अमरदीप मौर्य, कोतवाली प्रभारी पंकज तिवारी धरना दे रहे ग्रामीणों के बीच पहुंचे। इसके कुछ देर बाद सपा के पूर्व राज्य मंत्री सुधाकर कश्यप भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। बाद में मामले में समझौता करा दिया गया। जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। एसडीएम शिव प्रकाश यादव ने बताया कि आपसी सहमति बनी कि मौके से महर्षि कश्यप चौक का बोर्ड हटा लिया जाएगा। उन्होंने ग्राम प्रधान को कहा कि मंदिर का प्रस्ताव बनाकर उनके पास भेजा जाए। जिसके बाद वह भूमि व अन्य बातों की जांच करा लेंगे। अगर सब कुछ सही पाया गया तो मंदिर बनाने की अनुमति दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले बुधवार की रात भी गांव बुच्चा खेड़ी में असामाजिक तत्वों ने महर्षि कश्यप चौक का पोस्टर फाड़ दिया था। जिसके बाद समाज के लोग धरने पर बैठ गए थे। ग्राम प्रधान आजाद कश्यप ने कोतवाली में तहरीर दी थी। बाद में कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। आरोपी पक्ष ने दोबारा लोहे के बोर्ड पर लगे पोस्टर को नया लगवा दिया था। वहीं शनिवार को थाना दिवस में कुछ ग्रामीणों ने शिकायत की थी ग्राम प्रधान खाद के गड्ढों की जमीन पर बिना अनुमति के मंदिर का निर्माण करवा रहे हैं। डीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम उक्त भूमि का निरीक्षण कर रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें