फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर में लेकर उसका चालान कर दिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। घटना के संबंध में पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी युवक व किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर डॉक्टरी परीक्षण कराने के पश्चात बयान दर्ज कराए थे। घटना में आरोपी फरार चल रहा था जिसकी पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी। पुलिस ने मामले में आरोपी काला पुत्र राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले में अन्य दोषियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें