शामली। सदर कोतवाली पुलिस ने प्रेम जाल में फंसाकर हॉस्पिटल में नौकरी करने वाली किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली निवासी एक किशोरी अपनी नानी के यहां रहकर हॉस्पिटल में नौकरी करती है। सिटी की कॉलोनी सरवर पीर के रहने वाले आरोपी शोएब ने उसे किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसके साथ कई बाद दुष्कर्म किया। किशोरी ने विरोध किया तो उसको डराया धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में किशोरी के परिजनों ने थाना सदर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाली प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी शोएब के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।