फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: युवती को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नगर निवासी युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह कई वर्षों से पड़ोस में एक युवती के पास सिलाई सीखने के लिए जाती थी। वहां पर युवती के भाई ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसे शादी का करने का झांसा देकर कई बार उसके साथ दुराचार किया। वह पांच माह की गर्भवती हो गई। उसने आरोपी से शादी करने के लिए कहा को आरोपी ने कहा कि वह फर्जी आधार कार्ड बनवाकर गर्भपात करा देगा और बाद में शादी कर लेगा। उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया तथा अपने परिजनों को सारी बात बता दी। शुक्रवार को उसके पिता ने आरोपी तथा उसे परिवार के लोगों को बुलाया तथा बेटी से निकाह करने की बात कही। जिस पर आरोपी ने कहा कि पहले अपनी बेटी का गर्भपात करा दो उसके बाद निकाह कर देंगे। उसके पिता ने गर्भपात करने से इनकार कर दिया इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए चले थे। कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें