- कोचिंग संस्थान संचालक ने छात्रों के साथ एसपी से की शिकायत, एफआईआर के निर्देश
फोटो
कैराना। कोचिंग सेंटर संचालक ने कुछ युवकों पर संस्थान को लेकर सांप्रदायिक ऑडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाया है। मामले में शिकायत के बाद एसपी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
भाजपा नेता दामोदर सैनी, शक्ति सिंघल के साथ कोचिंग संस्थान संचालक सचिन कुमार और छात्रों ने संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी को शिकायती पत्र दिया। पत्र में बताया कि वह टीचर्स कॉलोनी में करीब दस वर्षों से कोचिंग संस्थान चलाते हैं। नवंबर 2022 को सेंटर में गांव मन्ना माजरा निवासी एक युवक ने प्रवेश लिया था, जिसके गलत व्यवहार को देखते हुए संस्थान से हटा दिया गया था। आरोप है कि उस युवक ने अज्ञात के साथ मिलकर उसके सेंटर के बारे में सांप्रदायिक बातें की हैं। इसका ऑडियो व्हाट्सएप समूह में वायरल की गई है। ऑडियो से धार्मिक भावनाएं आहत करने की बात कही है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि सांप्रदायिक ऑडियो वायरल का मामला संज्ञान में आया है। मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। संवाद