फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर तीन तलाक देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर के लिए भी
विज्ञापन

जलालाबाद(शामली)। कस्बे के मोहल्ला करीम बख्श निवासी दिलशाद पुत्र इब्राहिम ने चार वर्ष पूर्व अपनी पुत्री शीबा की शादी कस्बे के मोहल्ला नानू निवासी अब्दुल्ला पुत्र अब्दुल के साथ की थी।
विज्ञापन

बताया कि 16 जुलाई में शीबा अपनी छोटी बहन की शादी में मायके आई हुई थी। शीबा का विवाद किसी बात को लेकर पति से हो गया था। बीती 22 जुलाई में शीबा का पति उसके घर पर अपने साथी असद निवासी नानौता के साथ पहुंचा। उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। पति ने अपने साथी के साथ शीबा को पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसी आ गए। इसी बीच तीन बार तलाक बोलकर फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस चौकी व थाना प्रभारी को तहरीर दी है। पीड़िता का आरोप है कि तहरीर के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस चौकी प्रभारी विजय त्यागी ने बताया कि घटना किसी अन्य थाना क्षेत्र की है। पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें