फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: इंस्टाग्राम पर फर्जी आइडी बनाकर बेटियों को बदनाम करने का आरोप

Sat, 27 Jul 2024 02:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर दो नाबालिग बेटियों को बदनाम करने का आरोप लगाय है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर साइबर क्राइम थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी एक नाबालिग बेटी को बदनाम करने के लिए उसके नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना दी। आरोपी ने उसकी दूसरी नाबालिग बेटी की का फोटो उनके पारिवारिक डाक्टर के साथ लगाकर वायरल कर दिया। आरोपी ने फर्जी आईडी पर कई लड़कों से चैट करके उसके घर का मोबाइल नंबर दे दिया, जिससे घर पर अज्ञात लोगों के फोन आ रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि उसकी दोनों नाबालिग बेटियों को बदनाम किया जा रहा है और उसका पूरा परिवार परेशान है। पीड़ित की तरफ से साइबर क्राइम थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बात न करने पर फोटो वायरल करने की धमकी रिपोर्ट दर्ज
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक युवक उसे ब्लैकमेल करने की धमकी दे रहा है। वह कहता है कि उससे बात करें नहीं तो वह उसका फोटो वायल कर देगा। पीड़िता का कहना है कि उसने आरोपी के माता पिता से शिकायत की तो उन्होंने भी उसे डराया धमकाया और कहा कि जो करना है वह कर ले। पीड़िता ने आरोपी युवक पर पीछा कर परेशान करने और शराब पीकर गाली गलौच करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें