कैराना। ग्राम ऊंचागांव निवासी एक युवक ने गत 27 अगस्त को कोतवाली में तहरीर दी थी। आरोप था कि युवक उसे अपने साथ जंगल में ले गया और उसके साथ में अप्राकृतिक कुकर्म कर वीडियो बनाई। आरोपी ने धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उक्त मामले में वांछित चल रहे सावेज उर्फ शाहवाज निवासी ग्राम ऊंचागांव को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अप्राकृतिक कुकर्म की वीडियो का डाटा भी पुलिस ने ले लिया है।