फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में प्रवेश करने से रोकने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कस्बे के एक युवक ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किए जाने व मंदिर में प्रवेश करने से रोकने का आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मामले में वाल्मीकि समाज के नेता घनश्याम पार्चा ने मौके पर पहुंचकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रदीप पुत्र जगरोशन वाल्मीकि ने बताया कि वह बीती 18 अगस्त की रात जन्माष्टमी पर्व पर करीब 11 बजे नगर के सूरजकुंड मंदिर में गया था। आरोप है कि वहां मौजूद दो लोगों ने उनको मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। आरोपियों ने उसे व उसके परिवार को दुष्कर्म के मामले में जेल भिजवाने की भी धमकी दी। उसने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। शिकायती पत्र देने वालों में आशुतोष पांडेय, घनश्याम पारचा के साथ बादल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें