फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पुलिस पर हमले के आरोपी जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झिंझाना। हरियाणा पुलिस पर हमला करने और चोरी के एक-एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
हरियाणा के सोनीपत एसटीएफ टीम मधुबन थाने में दर्ज हत्या के मामले केरटू निवासी जबरूदीन उर्फ जबरू को 26 मार्च को गिरफ्तार करने आई थी। हरियाणा पुलिस पर हमला कर आरोपी को ग्रामीणों ने छुड़ा लिया था। इस दौरान पुलिसकर्मियों से पिस्टल व गले की चेन भी लूट ली गई थी। इस प्रकरण में वांछित चल रहे शहजाद उर्फ लाला केरटू को पुलिस ने शनिवार दोपहर वेदखेड़ी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर थाना क्षेत्र के ही गांव सूबरी के पास से पुलिस ने सुबह करीब 9 बजे फुरकान निवासी फतेहपुर को भी गिरफ्तार किया। फुरकान के खिलाफ चोरी का एक मामला दर्ज है। पुलिस ने फुरकान के कब्जे से काले रंग की बाइक और एक रॉड भी बरामद की है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें