थानाभवन। बुढ़ाना थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला सोमवार को थाने पहुंची। तहरीर देकर उसने बताया कि उसकी बड़ी बहन की शादी 15 साल पहले क्षेत्र के गांव भैसानी निवासी एक युवक के साथ हुई थी। जीजा उसे दो साल पहले अपने घर भैसानी ले आया था। तब से वह भी अपने जीजा के साथ ही रह रही है। अब तक जीजा ने उसके साथ शादी नहीं की है। सोमवार को जीजा उनके गांव गया था, जहां बहन ने उसके परिजनों को फोन कर उसे बंधक बनवा लिया है। आरोप है कि मारपीट कर घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।