फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: टॉप टेन बदमाशों में शामिल है आरोपी नफीस, घर पर ताला लगाकर हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी के खिलाफ 25 मामले हैं दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। एसटीएफ मेरठ द्वारा नकली करंसी की बरामदगी के तार कांधला से जुड़े होने का मामला सामने आया है। एसटीएफ के साथ शामली पुलिस ने वारदात में शामिल कांधला निवासी टॉप ट्रेन बदमाश की तलाश में दबिश दे रही है। आरोपी घर बंद करके फरार है।

बुधवार को शामली के नौकुआं रोड बरखंडी निवासी इमरान से एसटीएफ मेरठ ने छह लाख आठ हजार के नकली नोट बरामद किए थे। इमरान के नकली नोटों के साथ पकड़े जाने पर उससे पूछताछ का सिलसिला जारी हुआ । पुलिस के अनुसार, पूछताछ में इमरान ने स्वीकार किया है कि कांधला के मोहल्ला खैल होज वाली मस्जिद निवासी नफीस ने यह रकम उसके पास पहुंचाई है। नफीस पुत्र मूदा का नाम नकली नोटों के कारोबार में सामने आने पर एसटीएफ मेरठ ,शामली पुलिस ,खुफिया विभाग नफीस की तलाश में जुट गई है। नफीस की तलाश में उसके आवास पर पहुंचकर आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। उसके परिवार के लोगों से भी जानकारी हासिल की गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

नफीस के एक भाई नदीम और चार बहनें हैं। वह पुलिस प्रशासन से बचने के लिए ठेकेदार का काम कर रहा है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी घर पर ताला लगा कर पत्नी के साथ फरार हो गया। कांधला थाना में नफीस पर चोरी, लूट, जानलेवा, हमला आदि के 18 मुकदमे सहित अन्य थानों में 25 मुकदमे दर्ज हैं। कांधला थाने की टॉप टेन सूची में नफीस का नाम पहले स्थान पर है। अपराध की दुनिया से नफीस का पुराना नाता रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें