फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पाउडर के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
कैराना पुलिस द्वारा नशीले पाउडर के साथ पकड़ा गया आरोपी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
नशीले पाउडर के साथ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली, कैराना। शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 50 मिनट पर एसआई राहुल कादियान ने ईदगाह के पास से चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 130 ग्राम प्रतिबंधित नशीला पाउडर बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सदाकत निवासी मोहल्ला पीरजादगान थाना कैराना बताया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। वहीं, शनिवार सुबह पानीपत रोड पर एसआई राहुल कादयान चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया। आरोपी ने अपना नाम नईम निवासी मोहल्ला बिसातियान थाना कैराना बताया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें