फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अवैध तरीके से प्लाॅट की दीवार गिराने पर लेखपाल निलंबित

Fri, 12 Jul 2024 02:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हसनपुर लुहारी गांव में व्यापारी के प्लाॅट की दीवार गिरवाने के मामले में डीएम ने दोषी मानते हुए लेखपाल प्रदीप को निलंबित कर दिया। जबकि नायब तहसीलदार रविंद्र का शामली ट्रांसफर किया गया है। लेखपाल के सहायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की संस्तुति की गई है। इसके अलावा डीएम ने बृहस्पतिवार को लेखपाल भवन का निरीक्षण किया। जहां पर कानूनगो निजी सहायक से काम कराते मिले। जिस पर निजी सहायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा जबकि कानूनगो पर भी जल्द कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

हसनपुर लुहारी निवासी कपड़ा व्यापारी शाकिर ने डीएम से शिकायती कर बताया था कि उसके प्लाॅट की चारदीवारी को गांव के दबंग लोगों ने तहसील में अधिकारियों से मिलीभगत कर अवैध तरीके गिरवा दिया। आरोप लगाया कि इस दौरान मजिस्ट्रेट लिखी हुई एक गाड़ी में नायब तहसीलदार के अलावा लेखपाल भी मौजूद रहे।
आरोप लगाया कि इस दौरान उसके परिवार के महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट करते हुए उन्हें डराया-धमकाया गया। डीएम रविंद्र सिंह ने इसको गंभीरता से लेते हुए जांच कराई। डीएम ने बताया कि लेखपाल प्रदीप ने गलत तरीके से शाकिर के प्लाॅट की चारदीवारी को गिरवाया था। लेखपाल के साथ उसका एक निजी सहायक भी था। लेखपाल को जहां निलंबित कर दिया गया है, वहीं निजी सहायक के खिलाफ कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा इस मामले में नायब तहसीलदार रविंद्र कुमार की भूमिका भी लापरवाही वाली रही। उनकी गाड़ी मौके पर कैसे पहुंची। नायब तहसीलदार को हटाकर मुख्यालय भेज दिया गया है।
इसके अलावा डीएम ने बृहस्पतिवार को लेखपाल भवन का जायजा लिया। जहां पर कानूनगो एक निजी सहायक से सरकारी कार्य कराते मिले। निजी सहायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा, जिसके लिए थाने में तहरीर दी गई। जबकि कानूनगो की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निजी सहायकों से काम कराने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।

नहीं बख्शे जाएंगे ऐसे लोग

डीएम ने बताया कि कुछ सरकारी कर्मचारियों की शिकायत मिल रही है कि वह निजी सहायकों से सरकारी कार्य करा रहे हैंं, जो पूरी तरह से गलत है। ऐसे कर्मचारियों को चिन्हित कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जांच रिपोर्ट ही बनी कार्रवाई का आधार
व्यापारी के प्लाॅट की दीवार तोड़ने के मामले की जांच डीएम ने अधिकारियों से कराई। जिसमें पाया गया कि व्यापारी की दीवार वाकई में गलत तरीके से कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर गिरवाई गई है। लेखपाल को अभिलेखों का अवलोकन करने को भी कहा गया था, मगर उसने सुनवाई नहीं की। यही नहीं नायब तहसीलदार की भी इसमें लापरवाही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें