फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की दुकान से ज्वैलरी का बॉक्स लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। कस्बा गढ़ीपुख्ता में मेन बाजार में सराफ की दुकान से ग्राहक बनकर आए दो महिलाओं सहित तीन लोग ज्वैलरी का बॉक्स लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

कस्बा गढ़ीपुख्ता के मेन बाजार में अशोक वर्मा की ज्वैलरी की दुकान है। पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे एक युवक और दो महिलाएं बाइक से उसकी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने आभूषण खरीदने की बात कहते हुए दिखाई दिए। सराफ ने उन्हें आभूषण दिखाए। आभूषण देखने के बाद तीनों लोग पसंद न आने की बात कहकर वहां से चले गए। जब वह बॉक्स रखने लगा तो उनमें एक गायब मिला। बॉक्स में छह जोड़ी कानों की बाली थी। इसके बाद सराफ ने उनकी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो तीनों आरोपियों में एक महिला का फोटो कैमरे में कैद हुआ जबकि बाइक की नंबर प्लेट पर कपड़ा ढका हुआ था, जिससे बाइक का नंबर अधूरा आया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें