शामली बीएसएम स्कूल में छात्र छात्राओ को ट्रॉफी देते स्कूल प्रबंधक सुर्यवीर सिंह
- फोटो : SHAMLI
बीएसएम स्कूल में अबेकस विजेताओं को सम्मानित किया
शामली। बीएसएम स्कूल में अबेकस ब्रेन प्रतियोगिता के विजेता छात्र- छात्राओं को चैंपियंस ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
दो फरवरी को गाजियाबाद में ब्रेनओ ब्रेन जोनल अबेकस प्रतियोगिता में शामली से 38 बच्चों में से बीएसएम स्कूल के पांच बच्चों ने हिस्सा लिया। पांचों बच्चों ने ही चैंपियंस ट्राफी एवं स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बृहस्पतिवार को सुबह प्रार्थना सभा में स्कूल चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, मेनेजर छाया सिंह, प्रधानाचार्य राजकुमार धीमान ने विजेता छात्रों में कक्षा चार की मासूमा जैदी, कक्षा छह के वंशु एवं कक्षा सात की विदुषी देशवाल को चैंपियंस ट्राफी, कक्षा चार के अर्पित एवं कक्षा छह के अभिनव मलिक को स्वर्ण पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।