फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों के आधार कार्ड होंगे सत्यापित

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। वृद्धावस्था पेंशन के तहत लाभ प्राप्त कर रहे लाभार्थियों के मोबाइल नंबर एवं आधार कार्ड नंबर सत्यापन के बाद विभागीय पोर्टल पर अपडेट किए जाएंगे। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु लाभार्थियों द्वारा पेंशन पोर्टल पर आवेदन करते समय लाभार्थी को मोबाइल नंबर तथा आधार कार्ड संख्या भी उपलब्ध कराना अनिवार्य होता है, परंतु कारणवश लाभार्थियों का मोबाइल नंबर बदल जाने तथा आधार कार्ड सत्यापित नहीं होने से पोर्टल पर उनका विवरण अपूर्ण रह जाता है। पेंशन पोर्टल पर आधार कार्ड की सीडिंग किए जाने हेतु सभी पुराने-नए लाभार्थियों को मोबाइल नंबर पंजीकृत करने तथा पंजीकरण के बाद अपना आधार कार्ड संख्या सत्यापित करने हेतु पेंशन पोर्टल पर सुविधा उपलब्ध कराई गई है। लाभार्थी यह कार्य किसी भी साइबर कैफे जनसेवा केंद्र के माध्यम से लाभार्थी स्वयं भी कर सकते है। यदि किसी लाभार्थी के पास उसका पेंशन पंजीकरण संख्या एवं बैंक खाता संख्या दोनों ही उपलब्ध नहीं है तो जानकारी के लिए समाज कल्याण कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें