फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को डाकघरों में होगा आधार कार्ड का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को डाकघरों में होगा आधार कार्ड का कार्य
विज्ञापन

शामली। मुजफ्फरनगर और शामली जिले के डाकघर के प्रवर अधीक्षक वीर सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर मंडल के अंतर्गत 19 डाकघरों में आधार कार्ड के अपडेशन का कार्य किया जा रहा है। पोस्टमास्टर जनरल बरेली परिक्षेत्र के निर्देश पर तीन अक्तूबर को सुबह सात बजे से लेकर शाम 6 बजे तक आधार कार्ड का कार्य होना है। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर मंडल के अंतर्गत मुजफ्फरनगर प्रधान डाकघर, शामली मुख्य डाकघर, मुजफ्फरनगर सिटी, जानसठ, कांधला, खतौली, कैराना, बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर कचहरी, बघरा, भोपा, चरथावल, गांधी कॉलोनी, जलालाबाद, मीरापुर, रोहाना मिल्स, शाहपुर, सिसौली, थानाभवन, डाकघरों में आधार का कार्य विशेष रूप से किया जाएगा। उन्होंने डाकघरों में आवश्यक दस्तावेज के साथ पहुंचकर आधार कार्य पूरा कराए जाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें