फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। गांव डांगरोल में युवक ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक करीब दो साल से डिप्रेशन में था और उसका मेरठ उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गांव डांगरोल में 40 वर्षीय युवक ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मौके पर मिले तमंचे को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ कैराना प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक का नाम देशवीर है। सीओ के मुताबिक परिजनों ने बताया है कि वह पिछले करीब दो साल से डिप्रेशन का मरीज था, जिसका मेरठ से इलाज चल रहा था। इसी वजह से युवक ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। मृतक के भाई की तरफ से थाने पर आत्महत्या करने की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें