फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: फैक्टरी में बॉयलर का ढक्कन फटने से लगी भीषण आग

Wed, 06 Dec 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली कैराना पर उद्वयोगिक क्षेत्र में पुराने टायरो की फैक्ट्री में आग को बुझाते अग्नी शमन द
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में कैराना मार्ग इंडस्ट्रीयल एरिया में स्थित पुराने टायर जलाकर तेल निकालने की फैक्टरी में बॉयलर का ढक्कन फट गया और उछलकर दूर जा गिरा। इस दौरान आग लगने से फैक्टरी के अंदर पुराने टायर से लदा मिनी ट्रक और अन्य सामान जल गया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया। आग में कई लोगों के झुलसने की चर्चा है, हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं है।
विज्ञापन

इंडस्ट्रीयल एरिया में पुराने टायर जलाकर तेल निकालने की फैैक्टरी है। इस फैक्टरी का संचालन मोहल्ला दिल्ली रोड निवासी मेहरबान कर रहा है। सोमवार देर रात को फैक्टरी के बॉयलर में पुराने टायर जलाए जा रहे थे, उसी समय अचानक बॉयलर का ढक्कन तेज आवाज के साथ फट गया और उछलकर दूर फैक्टरी के अंदर पुराने टायर लदे मिनी ट्रक पर गिरा। इस दौरान मिनी ट्रक के साथ ही वहां आसपास रखे पुराने टायर व अन्य सामान में आग लग गई। इस दौरान फैक्टरी में काम कर रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई। फैक्टरी कर्मियों ने पहले खुद ही आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया। भीषण आग लगने से पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी और इंडस्ट्रीयल एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के दौरान चार-पांच लोगों के झुलसने की चर्चा है, जिन्हें आनन फानन में पानीपत के अस्पताल में भर्ती कराना बताया गया है, हालांकि अधिकारियों ने किसी व्यक्ति के झुलसने के बारे में जानकारी होने से इंकार किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री का कहना है कि फैक्टरी में आग लगने की जानकारी मिलने पर चौकी इंचार्ज और दमकल की गाड़ी गई थी, लेकिन वहां मौके पर कोई व्यक्ति आग में झुलसा हुआ नहीं मिला और न ही अभी तक किसी ने इस संबंध में सूचना दी है।

शामली कैराना पर उद्वयोगिक क्षेत्र में पुराने टायरो की फैक्ट्री में आग को बुझाते अग्नी शमन द

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें