फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एक कांवड़ कान्हा के नाम, ट्रॉली वॉकर में विराजे लड्डू गोपाल

Mon, 03 Aug 2026 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर कान्हा के नाम कांवड़ लेने जाते दंपती। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
शामली। गांव काबड़ौत निवासी रविंद्र अपनी पत्नी के साथ ट्रॉली वॉकर में भगवान श्रीकृष्ण (कान्हा जी) को बच्चों की तरह सजा-धजाकर यात्रा पर निकले। कान्हा जी की मनमोहक झांकी को देखने के लिए स्टेशन पर यात्रियों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। रविंद्र ने बताया कि वह पिछले छह वर्षों से हरिद्वार से भगवान शिव के लिए कांवड़ लाते हैं। इस बार उन्होंने अपनी यात्रा एक कांवड़ कान्हा के नाम की भावना के साथ शुरू की है। वह सबसे पहले हरिद्वार जाकर कान्हा जी को गंगा स्नान कराएंगे। इसके बाद गंगाजल लेकर पुरा महादेव पहुंचेंगे और शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें