फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तितरवाड़ा में तालाब किनारे बनेगा भव्य अमृत उद्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। गांव तितरवाड़ा में अमृत सरोवर के तहत तालाब के सुंदरीकरण के साथ ही भव्य अमृत उद्यान बनाया जाएगा। इसके लिए डीएम व सीडीओ ने तालाब किनारे पहुंचकर पौधरोपण किया। उन्होंने जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अमृत सरोवर के रूप में तालाबों का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में कैराना ब्लॉक क्षेत्र के गांव तितरवाड़ा में स्थित तालाब का सुंदरीकरण कराया गया है। अब तालाब किनारे अमृत उद्यान बनाए जाने की कार्ययोजना बनाई है। इसको लेकर शनिवार को गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम जसजीत कौर व सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने कहा कि जीवन में जल एवं पर्यावरण का खासा महत्व है। जिस प्रकार जल के बिना जीवन यापन नहीं कर सकते हैं, उसी प्रकार पेड़-पौधे हमें जीवन में शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। जिनसे बीमारियों से बचाव होता है। इस अवसर पर डीएम व सीडीओ ने पौधरोपण किया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने भी भाग लिया। इस दौरान लगभग 150 पौधे रोपित किए गए। उन्होंने जल एवं पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया। इस मौके पर डीपीआरओ नंदलाल, बीडीओ जितेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें