रिश्तेदारी में आई युवती को अगवा कर दुष्कर्म
थानाभवन (शामली)। मेरठ जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थानाभवन थाने में तहरीर दी कि उसकी पुत्री अपनी बुआ के यहां थानाभवन के एक गांव में आई थी। आरोप है कि पीड़ित के गांव के ही तीन युवकों ने उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया और उसे दिल्ली के एक होटल में ले जाकर दुराचार किया। इसके बाद उसे वापस मेरठ में गांव के जंगल में फेंक दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।