फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मेरठ-करनाल हाईवे पर भीषण टक्कर, ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूटा, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिडौली। मेरठ-करनाल हाईवे पर शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। सींगरा के पास पेट्रोल पंप के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में बिडौली सादात निवासी ट्रैक्टर चालक शहजाद और शाहरुख घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट गया। दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली में पुआल भरकर जा रहे थे। पेट्रोल पंप के सामने डीजल भरवाने के लिए ट्रैक्टर मोड़ते समय शामली की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। परिजनों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका। एएसपी सुमित ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें