ऊन के आर्यसमाज भवन में भगवान परशुराम की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद
ऊन। कस्बे के आर्यसमाज भवन में शनिवार को ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई। पंडित मानसिंह शास्त्री ने हवन यज्ञ कराया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा समाज को सही दिशा देने का काम किया है। इस वक्त समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की आवश्यकता है। इसके लिए ब्राह्मण समाज को फिर से आगे आना होगा। विजय कौशिक ने कहा कि आधुनिक युग में भगवान परशुराम जैसे महापुरुषों के आदर्श एवं शिक्षा को जीवन में उतारना होगा। भूपेंद्र शर्मा ने कहा कहा कि भगवान परशुराम एक समाज के नहीं होकर पूरे विश्व के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। ऊन के पूर्व चेयरमैन ब्रिजेश वशिष्ठ ने कहा कि ब्राह्मण समाज को बुराइयों को खत्म करने के लिए एकजुट होना होगा। इस अवसर पर चंद्रदत्त शर्मा, मास्टर जगमेर शर्मा, सुखपाल भार्गव, नरेंद्र शर्मा, नीरज शर्मा, डिंपल शर्मा,संजय शर्मा, राजीव भार्गव आदि सैकड़ों ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे। संवाद