शामली। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 95 वाहन चालकों का पुलिस ने चालान कर जुृर्माना वसूला। साथ ही उनको यातायात नियमों की जानकारी देकर पालन करने के निर्देश दिए।
सोमवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। बताया कि बिना हेलमेट के 39, तीन सवारी के 39, नो पार्किग के पांच, बिना सीट बेल्ट के दो, यातायात नियम उल्लंघन के तीन, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का एक, रॉन्ग साइड के तीन, मोबाइल प्रयोग करने वाले एक वाहन चालक का चालान किया गया।