फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरू की कृपा से जीव का होता है कल्याण

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। आश्रम पंचतीर्थी में स्वामी हीरादास महाराज व स्वामी हरि देव महाराज की पुण्यतिथि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी वचन दास महाराज ने की। उन्होंने कहा कि गुरु की कृपा से जीव का कल्याण होता है। सद्गुरु के मार्गदर्शन में ही साधना पथ के विघ्नों का नाश होता है एवं उनके मार्गदर्शन से ही निरंतर साधना करने की प्रेरणा एवं शक्ति प्राप्त होती है। इसके उपरांत जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी हनसा देवाचार्य को समस्त साधु संतों व सेवक समाज की ओर से श्रद्घांजलि दी गई। स्वामी रामदेव महाराज ने भी मानव को गुरू की सेवा करने से मिलने वाले फल के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद महाराज, स्वामी रामनरेश, स्वामी हंसदेव, स्वामी ब्रहानंद, पवन आहुजा, अधिशासी अधिकारी रवि यादव, बॉबी अरोड़ा, गुलशन चावला, पंकज चावला, तरुण मिगलानी, कमल गिरिधर, नरेश बजाज, मोहन लाल तनेजा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें