कांधला। गांव डांगरौल के प्राथमिक विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया।
प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने बताया कि पृथ्वी एक ऐसा गृह है, जिस पर जीवन है। पानी की अधिकता के कारण इसे ब्लू प्लैनेट के रूप में भी जाना जाता है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण यह सुंदर ग्रह अब खतरे में नजर आता है। खतरे से बचने के लिए हम सब लोगों को पेड़ लगाने जरूरी है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पोस्टर लगी तख्तियां लेकर गांव के लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में सोमपाल, दीप्ति, सुनीता, सीमा आदि मौजूद रहे। गांव गढ़ी दौलत के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पृथ्वी दिवस के मौके पर छात्र-छात्राओं के द्वारा पृथ्वी के संरक्षण के लिए लोगों को ध्यान आकर्षित करने के लिए विभिन्न पेड़ पौधे, पशु-पक्षियों आदि का रूप धारण कर पानी, वायु प्रदूषण, पॉलिथीन, प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाले नुकसान आदि के लिए जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने पृथ्वी के रूप की रंगोली बनाई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य मोहम्मद यामीन, मंजूर हसन सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहे।