फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी ने फ्लैग मार्च निकाल दिलाया सुरक्षा का अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पीएसी बल ने बुधवार को कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। साथ ही चुनाव में लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

बुधवार को फ्लैग मार्च की शुरूआत थाना प्रभारी संदीप बालियान के नेतृत्व में थाने से हुई। इस दौरान मार्च शामली बस स्टैंड से लेकर मेन बाजार, झंडा चौक, घासमंडी से चरथावल बस स्टैंड से दिल्ली सहारनपुर हाईवे होते हुए वापस थाने में संपन्न हुआ। इस दौरान थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि चुनाव के दौरान पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात रहेगी। साथ ही असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यदि को असामाजिक तत्व चुनाव के दौरान लापरवाही करता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें