अदालत में कुख्यात हैदर की पेशी
कैराना (शामली)। हरियाणा पुलिस ने बुधवार को अंबाला जेल से कुख्यात हैदर, निवासी तीतरो जिला सहारनपुर को कड़ी सुरक्षा के बीच कैराना स्थित कोर्ट में पेशी पर लाया। कुख्यात के पेशी पर लाए जाने की सूचना के चलते कैराना पुलिस भी अलर्ट हो गई। कोर्ट परिसर में कड़ी चौकसी बरती गई। हैदर को कोर्ट में पेशी के बाद जेल के लिए रवाना कर दिया गया।