गढ़ीपुख्ता। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से सतर्क नजर आई। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे एसडीएम विनय कुुमार, सीओ सुरेंद्र यादव और गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी विजय कुमार, एसआई राजकुमार गौतम, आईटीबीपी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह ने जवानों के साथ कस्बा गढ़ीपुख्ता में मेन बाजार, गली मोहल्ले, कुरैशियान, शिवपुरी, जैनपुरी आदि मोहल्लों से होते हुए आसपास के क्षेत्र के गांव मालेंडी, पेलखा, ओदरी, भैंसवाल, राझड़, दुल्लाखेड़ी, बुुुंटा, गुराना, मानकपुर, दुल्लाखेड़ी, खेड़की गांव में मार्च निकाला। इस दौरान अधिकारियों ने जनता से कहा कि यदि किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उनके साथ सख्ती से निपटा जाएगा।