फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय में होली मिलन समारोह मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
होली मिलन समारोह मनाया
विज्ञापन

कांधला। गांव गढ़ीश्याम के कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसएमसी अध्यक्ष रचना चौहान के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने कहा कि इस पर्व का अपना महत्व है। यह हमारे जीवन में खुशियों और उल्लास के रंग भरता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पानी के दुरुपयोग न करने की सलाह दी। कहा कि पानी प्रकृति का अनमोल उपहार है, इसलिए हमें सूखी होली खेलने का संकल्प लेना चाहिए । वरिष्ठ अध्यापिका रेनू लता ने कार्यक्रम उपस्थित अभिभावकों से नए शैक्षिक सत्र में बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूल में कराने की अपील करते हुए बच्चों को चॉकलेट और गुब्बारे देकर होली मिलन का आनंद लिया। सभी छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अक्षय, निक्की, गुंजन, जीवा हर्ष, आरोही, प्रियांशु, रिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें