शामली। सिलावर की बेटी पारुल ने पीसीएस परीक्षा 2016 में देेश में 36वीं रैंक हासिल की है।
पारुल 2011 बैच की पीसीएस अधिकारी और नोएडा में असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी हैं और गाजियाबाद के वैैैशाली में रहती हैं। मूल रुप से शामली के सिलावर निवासी पारुल के पिता प्रमोद तरार दिल्ली में आईबी में इंस्पेक्टर हैं। बताया कि पारुल को पीसीएस परीक्षा में देश में 36वीं रैक के साथ डिप्टी कलक्टर की पोस्ट मिली है। पारुल ने हाईस्कूल केंद्रीय विद्यालय हिंडन गाजियाबाद और इंटर की परीक्षा उधमपुर सेना स्कूल से हासिल की। उसने गाजियाबाद इंद्रप्रस्थ से बीटेक किया। इसके बाद 2009 में उसकी शादी गाजियाबाद में मल्टीनेशनल कंपनी में अधिकारी मनीष चौधरी के साथ हुई। 2011 में उसकी मां का निधन हो गया था, लेकिन इसी साल उसने पीसीएस परीक्षा पास की और वर्तमान में वह असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर नोएडा में तैनात हैं। पारुल के बाबा सतपाल सिंह, दादी प्रकाशवती, चाचा अरुण तरार ,चाची अंजू आदि गांव में रहते हैं।