फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामौर झील पर पक्षियों के बारे में किया जाएगा जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। दो फरवरी को मामौर झील पर ग्रीन इंडिया कार्पोरेशन द्वारा विश्व लैंड-डे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर अधिकारी ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राओं तथा अध्यापकों को पक्षियों के बारे में जागरूक करेंगे। क्षेत्रीय वन अधिकारी राकेश बालियान ने बताया कि मुख्य अतिथि डीएम होंगे। कार्यक्रम सुबह आठ बजे से शुरू होगा। एनजीओ ग्रीन इंडिया कार्पोरेशन के निदेशक प्रोफेसर डा. उमर सैफ ने बताया कि यह कार्यक्रम एक साल में एक बार मनाया जाता है। कार्यक्रम में सिल्वर बेल्स स्कूल, मामौर प्राइमरी जूनियर हाईस्कूल के बच्चों के अलावा अध्यापक भी भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य पक्षियों को बचाना है। कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी सूरज, क्षेत्रीय वन अधिकारी योगेश आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें