शामली। कस्बा कांधला निवासी खलील ने एसपी अजय कुमार को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसने 114 गज जमीन पांच लाख रुपये में खरीदी थी। लगभग तीन माह पूर्व उसने जमीन का पूरा भुगतान उसके मालिक को कर दिया था। इसके बाद से उसने जमीन का बैनामा नहीं किया। जब भी उसने बैनामा करने की बात कही तो वह हर बार टालता रहा। अभी तक भी उस जमीन पर उसी ने कब्जा कर रख है। अब उसे बैनामा करने के लिए कहा तो वह उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है और उनके साथ झगड़ा करने पर उतारू रहता है। इस मामले की शिकायत थाना कांधला पर की गई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई।