कैराना। दो दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए गोताखोर की पानीपत के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। क्षेत्र के ग्राम मवी निवासी राधेश्याम शर्मा बुधवार देर शाम मवी-हैदरपुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार हेतु पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया हुआ था। जहां शुक्रवार दोपहर उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि राधेश्याम कैराना स्थित यमुना ब्रिज पर प्राईवेट गोताखोर था, जो कई बार यमुना में डूबते कई लोगों को बचा चुका था।