सड़क पर गेट लगाने का आरोप
थानाभवन। खंड विकास अधिकारी की ओर से थाने में दी गई तहरीर में बताया कि गोसगढ़ गांव के एक व्यक्ति ने सड़क पर दरवाजा खड़ा कर लिया। इससे गांव के अन्य लोगों का मार्ग अवरुद्ध हो रहा है। इस संबंध में उक्त व्यक्ति को कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।