युवक को हिरासत में लिया
कैराना। तहसील परिसर से संदिग्ध बाइक के साथ पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। बृहस्पतिवार दोपहर डायल-100 बाइक ने तहसील परिसर से बगैर नंबरों की एक संदिग्ध बाइक पकड़ ली और मौके से युवक को भी अपने साथ कोतवाली ले आई। पुलिस युवक से बाइक के बारे में पूछताछ कर रही है।