फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैसानी गांव को जल्द मिलेगा सहकारी समिति का उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
भैसानी को जल्द मिलेगा उपकेंद्र
विज्ञापन

थानाभवन। साधन सहकारी समिति मारूखेड़ी के वार्षिक अधिवेशन में अतिथियों ने भैसानी गांव के किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए गांव में शीघ्र समिति का एक उपकेंद्र बनाने का आश्वासन दिया। वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर ठाकुर सोमवीर सिंह ने किया। इस मौके पर भैसानी इस्लामपुर के किसानों ने कहा कि उन्हें खाद, बीज के लिए मारूखेड़ी गांव आना पड़ता है। गांव की आबादी काफी अधिक है। तो ऐसे में किसानों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान भैसानी के किसानों ने गांव में एक उपकेंद्र बनाए जाने की मांग की। इस पर डॉयरेक्टर ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि दो सप्ताह के भीतर किसानों को भैसानी में ही खाद और बीज उपलब्ध करा दिया जाएगा। अधिवेशन के दौरान लाभांश का 16 फीसदी हिस्सा देने की भी घोषणा की गई। अधिवेशन में पूर्व सचिव जितेंद्र कुमार को ही सचिव बनाए रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव जितेंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर एडीओ कोऑपरेटिव सुभाष चंद, सभापति दुष्यंत कुमार, उपसभापति शमशाद अली, मोहब्बत अली, पूर्व प्रधान कामिल, रविंद्र, राजेश, नीता, संजय, प्रदीप, विनोद, भगत, लखमीचंद सैनी, संदीप शर्मा, ममता रानी, अनिल वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें