थानाभवन। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार की अध्यक्षता में शनिवार को कस्बे में मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बूथ समिति सदस्य व नए वोटर बनवाने का आह्वान किया। विधानसभा संयोजक राजेंद्र सिंह ने रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम की समीक्षा की जानकारी दी। बताया कि नगर पंचायत से चरथावल बस स्टैंड तक दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक सेक्टरों पर चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की। बैठक में मंडल महामंत्री महेश गोयल, जिला मंत्री आनंद पुंडीर, रविंद्र गोयल, प्रेम चंद्र, राकेश राणा, संदीप मोघा, बालेश्वर सिंह, संजय शर्मा, प्रदीप पुंडीर, मनोज राणा, योगेश शर्मा, बसंत कुमार, विजय राणा, सुनील कुमार, विनोद भगत आदि मौजूद रहे।