फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा आरएसएस के एजेंडे पर कर रही है काम

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन। सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील में राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम ऊन को सौंपा। इस दौरान कहा गया कि भाजपा सरकार आरएसएस के एजेंडे पर काम रही है। प्रदेश में आपात काल जैसे हालात बने हैं। सपा के थानाभवन विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष तफारूज और सपा ऊन नगर अध्यक्ष नीरज चिकारा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आरएसएस के एजेंडे पर काम कर रही है। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने शासन में आपात काल जैसा माहौल पैदा कर दिया है। किसानों को उनकी फसलों को वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। महिलाएं, बहन बेटियां आज सुरक्षित नहीं है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और विद्युत दरों में बढ़ोतरी को देखते हुए हर मोर्चे पर सरकार विफल है। इस दौरान सपा जिला सचिव कपिल पिंडौरा, बाबूराम कोरी, शरीफ अहमद चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें