फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने खोल दी ग्राम पंयायत की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश ने खोल दी ग्राम पंचायत की पोल
विज्ञापन

झिंझाना। सुबह से हो रही बारिश ने गांव म्यान कस्बे में ग्राम पंचायत की पोल खोल दी है। पानी से नाले लबालब होने के बाद पानी दुकानों में भर गया है।
करनाल हाईवे स्थित गांव म्यान कस्बे में तीन वर्ष पूर्व करनाल हाईवे से सटी मार्केट के सामने ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत की निधि से नाले का निर्माण कराया था, लेकिन आज तक उक्त नाले की सफाई नही हुई। इस कारण उसमें जमा सिल्ट के चलते नाला बंद हो गया है। थोड़ी सी बारिश होते ही सारा पानी या तो सड़कों पर फैल जाता है या फिर दुकानों में घुस जाता है। व्यापारियों में ग्राम प्रधान आजाद के प्रति रोष व्याप्त है। रविवार को हुई बारिश से मुख्य बाजार में कई दुकानों में पानी भर जाने से लाखों रुपये कीमत का सामान पानी में भीगकर नष्ट हो चुका है। व्यापारी ललित संगल, आमिल, संजीव, सददन, जाकिर, अनीस, समरपाल आदि ने बताया कि यहां बने नाले की सफाई व्यापारियों ने स्वयं के खर्चे पर कई बार कराई है। व्यापारी मंगलवार को एसडीएम ऊन से मिलकर अपनी समस्या के समाधान कराने की गुहार लगाएंगे। ग्राम प्रधान आजाद का कहना है कि जब शासन से ग्रांट आएगी तो नाले की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें