फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भर डंत, दो युवक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन।
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव अकबरगढ़ निवासी पप्पन पुत्र पाल्ला रविवार को ससुराल दखोड़ी गांव गया था। सोमवार शाम करीब सवा छह बजे पप्पन बाइक से गांव लौट रहा था। जैसे ही वह कस्बे में पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा, तो उसी समय गुराना गांव निवासी आबिद किसी काम से जलालाबाद जा रहा था। इस दौरान दोनों की बाइक अनियंत्रित होकर आपस में भिड़ गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोरशराबा होने पर लोगों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें उठाया। इस दौरान पैर में चोट आने के कारण गंभीर हालत में आबिद का दोस्त उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गया। जबकि पप्पन को पुलिस की मदद से सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। पप्पन के सिर में गंभीर चोटें आई है। पुलिस के अनुसार घायल के परिजन को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें